बरेली। हरिद्वार जा रहे पीलीभीत के युवक को बरेली में नशा देकर लूट लिया गया। एक टेंपो वाला उसे कैंट के सुनसान इलाके में फेंककर चला गया। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर परिवार को सूचना दी। बियावानी कोठी और बिजली उपकेंद्र के बीच बुधवार दोपहर टेंपो ड्राइवर एक बेसुध युवक को सड़क किनारे डालकर चला गया। कुछ लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जेब में मिले मोबाइल पर कॉल करके लोगों ने परिजनों से संपर्क किया। पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर से आए अनित पांडेय ने युवक की पहचान अपने चचेरे भाई अरुण पांडेय के रूप में की। अनित ने बताया कि अरुण हरिद्वार के सिडकुल में काम करता है। वह मंगलवार को घर से हरिद्वार जाने को निकला था। रात में बस न मिलने पर पूरनपुर रिश्तेदारी में चला गया। वहां से सुबह फिर निकला था। लगता है कि जहरखुरानी गिरोह ने उसे नशा देकर लूट लिया।