फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कर निकाह करने वाली युवती का हुआ मेडिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी इलाके की युवती को पश्चिम बंगाल से बरामद करने के बाद पुलिस ने रविवार को उसका मेडिकल कराया। सोमवार को अदालत में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन

पुराना शहर में रहने वाली बीएससी की छात्रा पिछले महीने अचानक गायब हो गई थी। उसके पिता ने थाना बारादरी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि मोहल्ले में ही एक सर्राफ की दुकान पर काम करने वाला पश्चिम बंगाल में जिला हुगली में थाना मधेसर के मोहल्ला कालीमठ निवासी जाहिद उसे भगा ले गया। इसके बाद बारादरी पुलिस ने जाहिद के घर छापा मारा और छात्रा को बरामद कर लिया। छात्रा और जाहिद को लेकर शनिवार को बारादरी पुलिस शहर पहुंची। जाहिद ने पुलिस को बताया कि वह पुराना शहर में एक सर्राफ की दुकान पर जेवर सफाई का काम करता था। वहीं आने-जाने के दौरान दोनों को जान पहचान हो गई। तभी वे भाग निकले। युवती ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम रुखसाना रख लिया है और अब दोनों ने निकाह कर लिया है। रविवार को बारादरी पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। इंस्पेक्टर बारादरी सतीश कुमार ने बताया कि युवती बालिग है। सोमवार को कोर्ट में उसके बयान होंगे, इसके बाद वह जिसके साथ चाहे रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें