फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मोना किन्नर पश्चिम बंगाल की लड़कियों से करा रहा था ‘धंधा’

Fri, 22 Jun 2018 12:40 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
demo pic - फोटो : अमर उजाला
मोना किन्नर पश्चिम बंगाल की लड़कियों को लाकर थाना बिथरीचैनपुर के गांव चंदपुर में सेक्स रैकेट चला रहा था। सीओ तृतीय नीति द्विवेदी की अगुवाई में छापामारी के दौरान मोना किन्नर तो भाग गया लेकिन पुलिस ने पश्चिम बंगाल की दो लड़कियां और एक ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया।

गांव चंदपुर के एक व्यक्ति ने फोन करके गांव में सेक्स रैकेट चलने की सूचना सीओ तृतीय नीति द्विवेदी को दी। सीओ ने पुलिस टीम के साथ दो मंजिला मकान में दबिश दी तो एक कमरे में एक युवती के साथ एक दलाल सौदेबाजी कर रहा था। महिला आरक्षियों ने घर की तलाशी ली तो बगल के कमरे में एक युवती के साथ एक युवक मिला। इसी दौरान एक अन्य युवक घर से निकलकर भागा। पुलिस टीम ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। पूछताछ करने पर उसका नाम मोना किन्नर बताया गया। पकड़ी गई युवतियां पश्चिम बंगाल के उत्तरब्रह्मपुर नादिया के निमताला बाजार की रहने वाली हैं। उन्हें पश्चिम बंगाल से लाकर पहले दिल्ली के पास गांव खानपुर में रखा गया था। वहां से कुछ दिन पहले ही उन्हें चंदपुर लाया गया था। युवती के साथ पकड़े गये युवक की पहचान विक्की राठौर निवासी रामगंगानगर कॉलोनी के रूप में हुई। उसके पास से पुलिस को 400 रुपये और मोबाइल मिला। कमरे की तलाशी में पुलिस को कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें