फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुराफातियों ने घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दस दिन पहले देर रात एक युवक की कार में कुछ खुराफातियों ने आग लगा दी। जगतपुर चौकी पर शिकायत की तो मामला दबाने के लिए तहरीर थाने ही नहीं भेजी गई। पीड़ित ने रिपोर्ट की कापी मांगी तो तहरीर में गल्तियों का हवाला देकर नई तहरीर देने को कहा। अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी के बाद बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

बारादरी के कटरा चांद खां निवासी अभिषेक पटेल बैंक की नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं। वह 22 मार्च को भुता क्षेत्र के गांव केसरपुर स्थित अपने पैत्रक घर गए थे। वह अपनी सेंट्रो कार गली से बाहर एक खेत के किनारे खड़ी कर गए थे। देर रात लौटे तो करीब एक बजे मोहल्ले वालों ने कार में आग लगने की सूचना दी। कार में काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित के मुताबिक गली में जमघट लगाने वाले सटोरियों ने उनकी गाड़ी में आग लगा दी। अगले ही दिन घटना की तहरीर जगतपुर चौकी पर देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पहली तहरीर में से मोहल्ले वालों के दबाव में आरोपी का नाम हटा दिया तो दूसरी को चौकी इंचार्ज दबा कर बैठ गए। पीड़ित ने दस दिन बाद रिपोर्ट की कापी मांगी तो तहरीर में गल्तियों का हवाला देकर दूसरी तहरीर मंगवाई। अधिकारियों से शिकायत की चेतावनी देने पर पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें