फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में चल रहा था जुआ, चार को पकड़कर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस ने एक घर पर छापामार कर चार जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से करीब साढ़े 12 हजार रुपये और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र के जनकपुरी में किट्टू सरदार के घर में कई दिनों से जुआ हो रहा था। बुधवार दोपहर में पुलिस ने दबिश दी। उस समय किट्टू दवा लेने अस्पताल गया हुआ था। अचानक पुलिस को देखते ही जुआरियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने छोटू, पंकज, राजन और विशाल उर्फ बब्बल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास 12,380 रुपये और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। इधर, पुलिस के छापे की सूचना मिलते ही किट्टू सरदार घर नहीं लौटा। प्रेमनगर थाने में आवास विकास चौकी इंचार्ज विष्णु दत्ता की ओर चारों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों में दो सगे भाई भी हैं। बृहस्पतिवार को सभी को जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें