फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को मनचले ने सरेराह खाली प्लाट में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर जुटे राहगीरों ने उसे पीटकर पुलिस को सौंप दिया। छात्रा के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। दो समुदायों से जुड़े लोगों का मामला होने से काफी गहमागहमी हो गई। पूर्व जनप्रतिनिधि आरोपी को छुड़ाने आए पर पुलिस नहीं मानी।
विज्ञापन

गुरुवार रात करीब आठ बजे कोचिंग से लौट रही छात्रा को सरेराह पुरानी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर दूसरे समुदाय के मनचले ने पकड़ लिया। उसने तमंचे के बल पर छात्रा की खाली पड़े प्लॉट में जबरदस्ती ले जाकर दुराचार की कोशिश की। छात्रा के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने आरोपी को पकड़ लिया। लोग उसे पीटते हुए थाने ले गए। यहां परिवार के लोग भी आ गए। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उनकी 14 साल की बेटी कस्बे के स्कूल में पढ़ती है। स्कूल आते जाते समय मोहल्ला शहीदान निवासी सोहेल बेटी को देख कर अश्लील फब्तियां कसता है। बेटी ने जब उनको बताया तो उन्होंने युवक के ठेकेदार पिता से उसकी शिकायत की। इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार शाम सात बजे उसकी बेटी कोचिंग से वापस लौट रही थी। पुलिस चौकी के पास आरोपी ने दुराचार की कोशिश की। कोतवाल सुनील कुमार ने बताया आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर उसे पकड़ लिया गया है। घटना के बाद छात्रा के समुदाय के काफी लोग कोतवाली पहुंच गए और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं एक पूर्व जनप्रतिनिधि आरोपी से माफी दिलवाकर उसे छोड़ने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उनसे कह दिया कि सख्त कार्रवाई होगी, तब वह वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें