फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने महिला प्रधान से की छेड़छाड़, कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने महिला प्रधान के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। रविवार को महिला प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर दी।
विज्ञापन

महिला प्रधान के मुताबिक गांव में पंचायत घर के सामने सरकारी भूमि पर गांव के कुछ दबंग कब्जा करना चाहते हैं। कुछ समय पूर्व उन्होंने इस भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की तो उन्होंने अधिकारियों से शिकायत कर रुकवा दिया था। पैमाइश कराकर सरकारी जमीन को अलग कर दिया गया। मगर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कराई थी। इससे उनके हौसले बढ़ गए। शनिवार को दबंग फिर से उस जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए और वहां काम शुरू करा दिया। उन्हें सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचीं और कब्जे का विरोध किया। इस पर दबंग मारपीट पर आमादा हो गए। उन्हें जातिसूचक शब्द कहते हुए गालियां दीं। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर अश्लील हरकतें कीं और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद उन्होंने थाना नवाबगंज में जाकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि प्रधान ने तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें