फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सिटी ने चार व्यापारी नेताओं के दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस लाइन स्थित एसपी ट्रैफिक कार्यालय परिसर में क्रेन संचालक से मारपीट के मामले में पुलिस ने शनिवार शाम चार व्यापारी नेताओं के बयान दर्ज कराए हैं। इस मामले में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी समेत चार अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले को खत्म कराने के लिए व्यापारी लगातार पुलिस अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक कार्यालय में करीब दो हफ्ते पहले भाजपा नेता देवेंद्र जोशी की कार कंपनी गार्डन रोड से उठा लेने पर व्यापारी व अन्य नेता झगड़ा करने पुलिस लाइन पहुंच गए थे। यहां क्रेन ड्राइवर व हेल्पर से उनका मारपीट भी हुई थी। मामले में अगले दिन देवेंद्र जोशी व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। क्रास रिपोर्ट कराने के लिए व्यापारी व भाजपा नेताओं ने एडीजी को पत्र दिया था जिसमें जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। शनिवार शाम व्यापारी उनसे मिलने भी पहुंचे थे। उन्होंने व्यापारी नेता शोभित सक्सेना, दानिश जमाल, शोएब खान और राजकुमार राजपूत के बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें