फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर 17 किसान गिरफ्तार, जेल भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। पराली जलाने पर पुलिस ने 17 किसानों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बाद में एसडीएम के न्यायालय में पेश किया गया, मगर वहां जमानत लेने वालों का इंतजाम न होने के कारण इन सभी किसानों को जेल जाना पड़ा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई करने में जुटा है। राजस्व, पुलिस के अलावा ग्राम प्रधानों को भी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक 350 किसानों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। दो थानाध्यक्षों के तबादले, सात लेखपालों के निलंबन, एक दरोगा के लाइन हाजिर करने के बाद पूरनपुर तहसील क्षेत्र में 17 किसानों पर पुलिस ने पराली जलाने के चलते शांति भंग की कार्रवाई की। पूरनपुर पुलिस ने गुलाबपुर गांव निवासी रजत, देवेंद्र, अकरम और शेरपुर कलां निवासी संजय, पंजाबा गांव निवासी सूरज, उदयपुर गांव निवासी बरकत शाह, खैरपुर गांव निवासी अजरुद्दीन, फखरुद्दीन, कढ़ैय्या गांव निवासी गुड्डू, रजनीश, दिलावरपुर गांव निवासी मनोहर, लुकटिहाई गांव निवासी सेवाराम कुल 12 किसानों को गिरफ्तार किया। जबकि सेहरामऊ उत्तरी थाना पुलिस ने गढ़ाकलां गांव निवासी रामचंद्र, मंजीत सिंह, कजरी निरंजनपुर गांव निवासी गुरविंदर सिंह और माधोटांडा पुलिस ने नवदिया धनेष गांव निवासी ठुन्नी सिंह और सतपाल को पकड़ा। एसडीएम ने बताया कि जमानत लेने वालों का इंतजाम न होने के कारण इन सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें