फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर जज के फर्जी बेटे पर एक और मामला दर्ज

Mon, 02 Mar 2015 12:50 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णा भोजनालय के मालिक के खिलाफ लिखे मुकदमे को खत्म करने के लिए इंस्पेक्टर शक्ति सिंह को हड़काने वाले रिटायर जज के फर्जी बेटे मधुकर मिश्रा के खिलाफ एक और मामला कोतवाली में दर्ज कर लिया गया है। सेना के रिटायर सूबेदार भूदेव शर्मा और उनके पार्टनर को मधुकर ने धमकाया था। फिलहाल वह इंस्पेक्टर की ओर से लिखाए गए मुकदमे में जेल में है।
विज्ञापन

थाना सुभाषनगर में बदायूं रोड पर हनुमान चौक निवासी भूदेव शर्मा ने कोतवाली में मधुकर के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। भूदेव और किला इलाके के रहने वाले सतीश चंद्र मिश्रा का साझे का प्लाट है। इसको लेकर विवाद चल रहा था। बारह अप्रैल 2013 को थाना सुभाषनगर इलाके में उन्हें गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। हमलावरों की पहचान न होने पर उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया। 12 दिसंबर को उनके पार्टनर सतीश चंद्र को किला सब्जी मंडी के पास गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। उन्होंने मामले में प्लाट पर विवाद खड़ा करने के आरोपी सोमपाल, बाबूराम और चंद्रपाल के खिलाफ थाना किला में मुकदमा दर्ज करा दिया। भूदेव के मुताबिक इसी बीच उनके मोबाइल पर 22 अप्रैल 2014 को फोन आया। बोलने वाला कह रहा था कि वह मधुकर मिश्र उर्फ अखंड प्रताप बोल रहा है। बाबूराम आदि के खिलाफ लिखाया गया मुकदमा वापस ले ले। वरना अच्छा नहीं होगा। उन्होंने डीआईजी से शिकायत की तो तब से उनके मोबाइल पर फोन नहीं आया। वह यह जानना चाहते हैं कि मधुकर से फोन कौन करा रहा था। प्रभारी निरीक्षक  शक्ति सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराने के बाद आगे कार्रवाई होगी।      
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें