फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों के डर से घर नहीं जा रही बिन ब्याही मां, फरीदपुर में जमाया ढेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। किशोरी के साथ हैवानियत कर उसे कच्ची उम्र में मां बनाने वाला उसका दबंग किस्म का पड़ोसी ही था। अब उसका खौफ इतना हावी है कि किशोरी के परिवार ने न उसका नाम बताया न कानूनी कार्रवाई की और अब गांव जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहा है। सोमवार को सीडब्ल्यूसी से घर जाने की इजाजत मिलने के बाद भी किशोरी परिवार के साथ गांव नहीं गई।
विज्ञापन

दबंग के डर से पूरा परिवार सहमा हुआ है इसलिए फरीदपुर में ही किराये पर कमरा लेकर रह रहा है। उनका कहना है कि गांव गए तो उनके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। दबंग का घर उनकी दीवार से लगा हुआ है। उनके घर की छोटी से छोटी बात भी उसे पता चल जाती है। वह गरीब है और दबंग पैसे वाले। वह उनसे मोर्चा नहीं ले सकते हैं। चार दिन से चल रहे इस प्रकरण में किशोरी की मां की तबीयत भी बिगड़ गई। फरीदपुर के ही एक निजी चिकित्सक से उसे दवा दिलवाई गई। उधर, बाल कल्याण समिति ने एक प्रमाण पत्र जारी किया है, जिसमें समय समय पर समिति मां-बेटी को बुला सकती है। उस स्थिति में प्रमाण पत्र लेकर समिति के सामने मां बेटी को पेश होना पड़ेगा।

बाल कल्याण समिति ने किशोरी से भरवाया प्रतिज्ञा पत्र तो उठे सवाल
बाल कल्याण समिति की नौ शर्तों का किशोरी और उसके परिवार को पालन करना होगा। प्रमुख रूप से जन्म लेने वाली बच्ची के लिए किशोरी और उसके परिवार वालों को उचित आवास की व्यवस्था करनी होगी। इसके अलावा स्कूल में पढ़ाना होगा। उसके कल्याण की व्यवस्था करनी होगी। अवांछित तत्वों से मेलजोल नहीं होने दिया जाएगा। नशे आदि से उसको दूर रखा जाएगा। वयस्क होने पर उसका विवाह किया जाएगा। इस संबंध में समिति ने प्रतिज्ञा पत्र भी भरवाया है। इस बात को लेकर भी चर्चा रही कि नाबालिग किशोरी से भी प्रतिज्ञा पत्र भरवा लिया गया है। उसके पिता का कहना है कि समिति के लोगों ने जैसा कहा वैसा ही उन्होंने कर दिया।
विज्ञापन


शादी की कोशिश में जुटा परिवार
किशोरी के पिता का कहना है कि दबंगों के कारण वह अपनी बेटी और उसकी बच्ची को लेकर गांव नहीं जाएगा। परिवार के सदस्य किशोरी की शादी का प्रयास जल्द करेंगे, जिससे किशोरी का जीवन अच्छी तरह से चल सके।
बेटी और अपने परिवार की हालत देख रोता रहा पिता पहले किशोरी की हालत को देखकर पिता ने कलेजे पर पत्थर रख लिया। किशोरी का इलाज सीएचसी में करवाता रहा। इसके बाद समिति के सामने भी पेश हो गया। इसी बीच किशोरी की मां की भी तबीयत बिगड़ गई। दोनों की हालत देखकर वह अपने आंसुओं के सैलाब को नहीं रोक सका।

दबंगों से अपने परिवार की सुरक्षा की मांग करेगा
किशोरी के पिता का कहना था कि दबंगों से अपने परिवार की सुरक्षा की मांग पुलिस प्रशासन से करेगा। इससे भविष्य में किसी प्रकार की कोई बाधा दबंग उत्पन्न न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें