फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के अधिकारी के खाते से उड़ाई रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कश्मीर में तैनात एक सैन्य अधिकारी के खाते से साइबर ठगों ने हजारों रुपये उड़ा लिए। सैन्य कर्मी के कटघर (मुरादाबाद) में तैनात थानाध्यक्ष भाई ने मामले की तसदीक की तो ठग मुरादाबाद की निकला। सैन्य अधिकारी की शिकायत के बाद एसएसपी के आदेश पर ठग के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रेमनगर क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी जयवीर सिंह वर्मा एक सैन्य अधिकारी हैं। वह कश्मीर में पुलवामा के शोपियां जिले में जूनियर कमीशन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनके फोन पर सैलरी खाते से 60 हजार निकाले जाने का मेसेज पहुंचा। उनके मुताबिक किसी साइबर ठग ने उनके एटीएम की डिटेल चुराकर खाते से रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी उन्होंने अपने भाई मुरादाबाद के कटघर थानाध्यक्ष को दी तो उन्होंने मामले की तसदीक की। बताया कि रुपये मुरादाबाद के गांव फूलपुर निवासी प्रदीप शर्मा ने रुपये निकाले हैं। अब मुरादाबाद पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें