फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रहे गौरव अरमान पर लगा गुंडा एक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रहे गौरव सिंह अरमान पर पुलिस ने अब गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। गौरव किसी वक्त में बिथरी विधायक पप्पू भरतौल के करीबी थे, बाद में दोनों में दूरियां बढ़ गईं।
विज्ञापन

सोमवार को बिथरी थाने में गौरव सिंह अरमान पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। गौरव के साथ ही उमरिया निवासी लईक कुरैशी पर भी गुंडा एक्ट लगाया गया है। गौरव किसी वक्त विधायक पप्पू भरतौल के करीबी थे। उन्हीं की मदद से गौरव अविश्वास प्रस्ताव लाकर ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए। इसके बाद किसी कारणवश विधायक और गौरव में दूरियां हो गईं। गौरव को मोहर्रम का जुलूस रोकने के विवाद में लिखे मुकदमे में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। करीब 15 दिन बाद जेल से रिहा हुए तो भुता थाने में लिखे जानलेवा हमले के मुकदमे की जांच में बदायूं पुलिस ने गौरव को श्यामगंज चौराहे से गिरफ्तार कर लिया था। अब गौरव पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें