फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग थाने पहुंची महिला, पति और बच्चे करते रह गए इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। तीन दिन पहले पति और बच्चों को नशीला पदार्थ मिला दूध पिलाकर घर से चपंत हुई महिला शुक्रवार देर रात प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। तड़के इसकी भनक उसके परिजन को लगी तो वे भी आ धमके। हालांकि देर शाम तक पति और बच्चे उससे मिल नहीं पाए हैं।
विज्ञापन

नगर निवासी एक व्यक्ति की पत्नी पड़ोसी युवक के साथ लापता हो गई थी। आरोप है कि उसने घर से चंपत होने से पहले पति और बच्चों को नशीला पदार्थ मिला दूध पिला दिया था, जिससे वे बेसुध हो गए थे। महिला अपने साथ करीब ढाई लाख रुपये और जेवरात भी समेट ले गई थी। खोजबीन में जुटे पति और उसके परिवार ने आरोपी के माता-पिता पर दबाव बनाया तो शुक्रवार देर दोनों थाने पहुंच गए।
पत्नी के साथ उसके प्रेमी के थाने में होने की भनक उसके पति को लगा तो वह भी शनिवार सुबह घर से निकल पड़ा। थाने में उसे पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। अपराह्न वह बच्चों को लेकर थाने के गेट पर आ गया। इधर, प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि महिला पांच बच्चों की मां है। एक बेटी उसके साथ है। वह प्रेमी के साथ रहने की बात कहकर चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें