बिल्सी के महलौली में अवैध कब्जा हटवाती राजस्व टीम। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। बुधवार को डीएम के निर्देश पर तहसील के गांव महलौली में ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया गया। नायब तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने यहां पहुंचकर कार्रवाई की तो ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
नायब तहसीलदार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई भूमाफिया की सूची में क्रमांक 15 पर बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव महलौली निवासी प्रेमसिंह यादव का नाम है। उसने ग्राम महलौली की भूमि गाटा संख्या 358 रकबा 0.430 हेक्टेयर के आंशिक भाग पर नींव भरकर कब्जा कर लिया था। इसे राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बुलडोजर से हटवाया गया। तहसील प्रशासन क्षेत्र के दूसरे भूमाफिया का कब्जा भी हटवाएंगे। संवाद