फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टेबाज राबिया की कई और संपत्तियां चिह्नित, जब्त होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर की चर्चित सट्टेबाज राबिया अख्तर को शुक्रवार रात बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उससे पति और बेटे के साथ ही धंधे के बारे में जानकारी जुटाई। शनिवार को उसे जेल भेज दिया। पुलिस की दबिश से राबिया के साथ काम करने वाले कई सट्टेबाज भूमिगत हो गए हैं। इधर, पुलिस ने राबिया की दो मकानों के अलावा कई और संपत्तियां भी चिह्नित की हैं। जल्द ही इन्हें जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गैंगस्टर मामले में राबिया ने शनिवार को कोर्ट में अंतिम जमानत को अर्जी लगा रखी थी। इससे पहले शुक्रवार रात उसे घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को सुरक्षा के बीच उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। राबिया के पति, बेटा और सहयोगी शिवा अभी फरार हैं। गैंगस्टर मामले में पुलिस को इनकी भी तलाश है। पुलिस को अभी तक राबिया के करीब ढाई करोड़ के दो मकानों की ही जानकारी थी। अब गिरफ्तारी के बाद उसकी अन्य बेशकीमती संपत्तियों की भी पुलिस को जानकारी हुई है। पता लगा है कि राबिया ने अपने परिवार और परिचितों के नाम से भी कई संपत्तियां खरीद रखी हैं। पुलिस अब उनका भी चिह्नीकरण कर रही है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इसके लिए खासतौर से बारादरी इंस्पेक्टर को निर्देश दिए हैं। जल्द ही इन संपत्तियों का रिकॉर्ड बनाकर जब्त करने की कार्रवाई के लिए प्रशासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें