फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली होकर नेपाल भागने की फिराक में था डॉ. बम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में पकड़े जाने के बाद एटीएस लिंक तलाशने में जुटी
विज्ञापन

बरेली। संत कबीरनगर निवासी आतंकी जलीस उर्फ डॉ. बम बरेली के रास्ते नेपाल भागना चाहता था, लेकिन कानपुर में ही एटीएस ने उसे धर दबोचा। एटीएस को शक है कि वह नेपाल में रहकर यूपी में आतंकी हमले कराने की योजना बना रहा था। इसके लिए वह लखीमपुर, पीलीभीत और बहराइच के अपने नेटवर्क का इस्तेमाल करने वाला था।
विज्ञापन

नेपाल से सटा यूपी का इलाका अपराधियों का गढ़ माना जाता है। मादक पदार्थों की तस्करी से लेकर हत्या, लूट को अंजाम देने वाले गैंग छिपने के लिए यहीं ठिकाने बनाते हैं। पुलिस के पहुंचने पर अपराधी आसानी से सीमा पार कर नेपाल भाग जाते हैं। बरेली और आसपास के जिलों से पिछले दिनों लखनऊ के कमलेश तिवारी हत्याकांड, नेपाल से हो रही टेरर फंडिंग के तार भी जुड़े निकले थे। अब डॉ. बम के नेपाल भागने के प्लान में भी बरेली कनेक्शन मिलने से एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। बता दें कि 70 वर्षीय डॉ. बम पिछले दिनों पेरोल पर छूटा था। उसकी पेरोल खत्म होने वाली थी। इससे पहले ही वह 16 जनवरी को फरार हो गया। बेटे ने खुद को बचाने के लिहाज से उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी तो पुलिस और एजेंसियां सक्रिय हो गईं। उसका डोजियर पहले ही बना हुआ था, लिहाजा उसे पकड़ने में दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें