फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में पराक्रम से आगे बढ़ें क्षत्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवर राघवेंद्र बोले- राजनीति में न करने दिया जाए प्रवेश
विज्ञापन

बरेली। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रवक्ता कुंवर राघवेंद्र सिंह राजू ने कहा वर्तमान में राजनीति में परिक्रमा का दौर चल रहा है। परिक्रमा करने वाले ही आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन क्षत्रियों को अपने पराक्रम से आगे बढ़ना है। देश में 23 करोड़ क्षत्रिय मतदाता हैं, इसलिए उन्हें किसी की परिक्रमा करने की जरूरत नहीं है। वे राजनीति में अपने अधिकार हासिल करने के लिए पराक्रम से आगे बढ़ें।
विज्ञापन

क्षत्रिय महासभा के प्रवक्ता राघवेंद्र सिंह ने यहां एक होटल में प्रेसवार्ता में उन्होंने क्षत्रिय उत्थान आयोग की मांग उठाते हुए कहा कि राजनीति के लिए देश को छह हजार 857 जातियों और उपजातियों में बांट दिया गया है, जबकि पहले चार वर्ण ही थे। इस राजनीतिक साजिश से बचना है। राजनीति में अपराधियों को टिकट नहीं मिलना चाहिए। कहा, महासभा क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिए तमाम काम कर रही है। खास कर रोजगारपरक कार्यशाला के अलावा समाज को सामूहिक विवाह के लिए जागरूक करने और महिला सशक्तीकरण के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव सुखवीर सिंह भदौरिया ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश में 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। बरेली में 20 हजार नए सदस्य बनाने की जिलाध्यक्ष एमपी सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। प्रेसवार्ता से पूर्व महासभा के राष्ट्रीय नेताओं का प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह, शिखा सिंह, प्रदीप सिंह राठौर आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें