फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले की ढाई साल बाद रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर की कार्रवाई
विज्ञापन

बिशारतगंज। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला की पुलिस ने नहीं सुनी तो उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को ढाई साल बाद रिपोर्ट दर्ज की। घटना इलाके के एक गांव में 27 जुलाई, 2017 को हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 27 जुलाई, 2017 को थाने में तहरीर देकर बताया कि चार लोग दिन में तीन बजे उसके घर में घुस आए। उस वक्त वह घर में अकेली थी। इन लोगों ने उसे पकड़कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया था। शाम को पति के लौटने पर महिला ने उन्हें घटना की जानकारी दी। पति ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की तो चारों ने उन्हें लाठी डंडों से पीट दिया। इसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पति के साथ पीड़ित पुलिस के पास पहुंची तो उसे डांटकर भगा दिया गया। एसएसपी से भी शिकायत की गई लेकिन रिपोर्ट फिर भी दर्ज नहीं हुई। इस पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रिंकू, बिजेंद्र, राजू और भूरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें