फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई अस्पताल छोड़कर बरेली लाया तो हो गई घायल ड्राइवर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार ने एंबुलेंस चालक पर लगाए आरोप, देवरनिया में शनिवार रात हुआ था हादसा
विज्ञापन

बरेली/देवरनिया। नैनीताल हाईवे पर रिछा के पास शनिवार रात हुए हादसे में ट्रक का टायर फटने से वह बोलेरो में घुस गया था। हादसे में घायल रामपुर निवासी बोलेरो ड्राइवर की मौत के बाद रामपुर से आए उसके परिवार ने उसे लेकर बरेली के निजी अस्पताल आने वाले एंबुलेंस ड्राइवर पर आरोप लगाकर नाराजगी जताई। कहा कि वक्त रहते इलाज मिलता तो जान बच जाती।
देवरनिया में कठर्रा के पास ट्रक का अगला टायर फट जाने से सामने से आती एक बोलेरो से टकरा गया था। इसमें रुद्रपुर निवासी संदीप, सूरज, संतोष व रामपुर जिले थाना बिलासपुर के गांव गदरपुर निवासी अनिल (35) घायल हो गए थे। सभी को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत होने पर अनिल को भोजीपुरा के अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक अनिल के घरवालों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने निजी एंबुलेंस से उसे भेज दिया। घरवालों ने आरोप लगाए कि एंबुलेंस चालक ने अनिल को रास्ते में मिले कई अस्पतालों में भर्ती नहीं कराया और उसे लेकर काफी दूर बरेली के निजी अस्पताल आ गया। वहां से पता लगने पर वह लोग उसे इलाज के लिए भोजीपुरा के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि अनिल को अस्पताल लाते समय काफी देर हो चुकी है। वह समय से अस्पताल पहुंच जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। अनिल की पत्नी का नाम सती देवी हैष वह दो बेटियों का पिता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें