फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीना पहले गिरवी रखा सोना-चांदी लेकर भागा था, अब हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुराना शहर का एक सराफ महिलाओं के लाखों रुपये का जेवर लेकर भाग गया। महिलाएं एक महीने से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रही थीं। मंगलवार को एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने सराफ के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट की है।
विज्ञापन

13 साल पहले चक महमूद नवाब साहब के अहाते में सराफ अमरनाथ वर्मा ने गुरु कृपा ज्वैलर्स के नाम से दुकान खोली थी। सोने चांदी के जेवर बेचने के अलावा वह जेवर रखकर सूद पर रुपया देता था। शिकायतकर्ता नूरबानो का कहना है कि डेढ़ महीने पहले महिलाएं जेवर छुड़ाने पहुंची तो उसने रुपये जमा करा लिए और दस दिन बाद आने को कहा। इस बीच वह अन्य महिलाओं के जेवर गिरवी रखता गया। करीब एक महीना पहले अमरनाथ वर्मा दुकान बंद करके गायब हो गया। कुछ दिन दुकान बंद रही। क्षेत्रवासी उसके घर कांकरटोला पहुंचे तो उसका भाई मिला। उसने बताया कि वह सामान समेत घर से चला गया है। अब कहां है, पता नहीं। इस मामले में पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। दो दिन पहले सभी महिलाएं एसएसपी से मिलीं और धोखाधड़ी की शिकायत करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार की। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने सराफ अमरनाथ वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें