बरेली। किला थाना क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदाय के इलाके में एसएसपी शैलेश पांडेय ने मंगलवार को बड़ी बैठक कर लोगों से नागरिकता कानून और नागरिकता रजिस्टर को लेकर संवाद किया। उन्होंने लोगों से कहा कि इस एक्ट को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है। भारत में पहले से रहने वाले किसी भी समुदाय के नागरिक को इससे कोई खतरा नहीं है। यह केवल शरणार्थी लोगों को प्रभावित करेगा। जनता को इसके बारे में जानकारी जुटाकर सही बात आसपास के लोगों को भी बतानी चाहिए ताकि वे किसी भ्रम में न रहें। बैठक में एसपी सिटी, सीओ टू आदि अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो