फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद ने भाई पर लगाया चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जगतपुर के पार्षद यामीन खान की बहन की शादी के दौरान सोमवार को उनके घर में चोरी हो गई। यामीन के मुताबिक, उन्होंने अपने भाई को चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा भी पर वह भाग निकला। हालांकि पुलिस इसे पारिवारिक विवाद बता रही है। यामीन ने बताया कि उनकी बहन की बरात सोमवार दोपहर रुद्रपुर से आई थी। पूरा परिवार जगतपुर रोड के बरातघर में था। मौका देखकर उनके बड़े भाई ने अपने साथियों की मदद से घर के ताले तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। उनके दूसरे भाई कुछ सामान लेने घर पहुंचे तो आरोपी भाई को पकड़कर उन्हें सूचना दी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गया। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी का कहना है कि परिवार के लोगों में संपत्ति को लेकर विवाद है। अक्सर ही एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देते हैं। तहरीर की जांच कर कार्रवाई करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन


पत्नी से झगड़े के बाद जहर खाकर जान दी
बरेली। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिहारीपुर कहरवान निवासी दिनेश की रविवार शाम जिला अस्पताल में मौत हो गई। घरवालों ने बताया कि दिनेश शहर के शास्त्री मार्केट में प्राइवेट दुकान पर काम करते थे और शराब पीने के आदी थे। पत्नी बबिता से अक्सर उनका झगड़ा होता था। रविवार को भी वह नशे में आए तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ। घरवालों ने आशंका जताई कि दिनेश ने शराब में ही कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया, इससे उनकी हालत बिगड़ गई। पता चलने पर घरवाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए, वहां कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके दो बच्चे हैं। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। जहर के लक्षण मिलने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें