फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल की मौत के बाद दोनों परिवारों में तनातनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम से लेकर अंतिम संस्कार तक साथ रही पुलिस
विज्ञापन

देवरनिया। प्रेमी युगल की मौत के बाद से उनके परिवारों में तनातनी है। दोनों ही घटना के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस और फिर अंतिम संस्कार तक साथ रही।
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर का विवाह पांच साल पहले हुआ था। उसकी चार साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। लड़की के भाई ने बताया कि रिश्तेदारी होने की वजह से उसका अक्सर उनके घर आना जाना लगा रहता था। कुछ दिन पहले ही जब दोनों परिवारों को इनके प्रेम संबंधों की जानकारी हुई तो बोलचाल बंद हो गई। ड्राइवर की पत्नी जब भी इस संबंध का विरोध करती तो वह उसके साथ मारपीट कर उसे चुप करा देता था। उसकी बहन ने अपनी मर्जी से आत्महत्या नहीं की होगी, ड्राइवर ने ही उसे ऐसा करने के लिए उकसाया होगा। इधर, ड्राइवर के परिवार का आरोप था कि लड़की के घरवालों ने बरसों तक ड्राइवर की कमाई पर ऐश किया और उसका परिवार बिगड़वा दिया। लड़की के गांव में भी चर्चा थी कि ड्राइवर ने ही लड़की के पिता को टेंपो खरीदने और ड्राइविंग सिखाने में मदद की। वह कई-कई दिन तक गांव में रहता था। इसे लेकर पड़ोसी भी छींटाकशी करते थे पर लड़की का परिवार कुछ नहीं कहता था। जबसे लड़के के परिवार को प्रेमसंबंधों की जानकारी हुई तब से आने-जाने पर बंदिश लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें