फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता रोक युवती से अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोन मंजूर कराने में मदद के बाद संपर्क में आए युवक ने युवती का जीना मुहाल कर दिया है। एहसान के बदले आरोपी उससे अश्लील बातें करने लगा और रास्ता रोक कर अभद्रता की। युवती की शिकायत पर थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र निवासी एक युवती ने बताया कि उसके पिता ने पंजाब नेशनल बैंक से लोन लिया था। लोन में औपचारिकता पूरी करने में बैंक भवन के मालिक देवाशीष पाठक ने उसकी सहायता की, जिससे लोन पास हो गया। आरोप है कि इसके बाद से पिता फोन पर कॉल करके देवाशीष उसे परेशान करने लगा। आते-जाते समय उसका रास्ता रोककर अश्लील बातें करने लगा। सोमवार शाम पौने चार बजे सेंट फ्रांसिस वाली गली से वह ट्यूशन पढ़ाकर घर जा रही थी, उस समय देवाशीष ने रास्ता रोककर उसे अपना नंबर देने लगा। मना करने पर वह अश्लील शब्दों का प्रयोग करने लगा तो वहां भीड़ जमा हो गई तो वह भाग गया। युवती ने थाना बारादरी में देवाशीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें