फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गाय बांधने से मना करने पर महिला पर हमला, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शांतिविहार कॉलोनी में सड़क पर गाय बांधने से मना करने पर घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शांतिविहार निवासी राकेश पांडेय की पत्नी रीता ने सोमवार दोपहर पुलिस को तहरीर दी कि उसका पड़ोसी रामनिवास आए दिन छत पर खड़े होकर उनके आंगन में थूकता है। दरवाजे के बाहर सड़क पर गाय बांध देता है। उन्होंने गाय बांधने से मना किया तो वह गालीगलौज करने लगा। थाने जाकर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। शनिवार को रामनिवास अपने परिवार के लोगों के साथ घर में घुस आया और सिर में रॉड मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने रीता की तहरीर पर रामनिवास, उसकी पत्नी मंजू यादव, नीरू और कमला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें