फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार ले जाई जा रही हरियाणा की शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक में पशु आहार के कट्टों के नीचे छिपाई गई थी 800 पेटी शराब
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर/बरेली। हरियाणा की शराब लेकर बिहार जा रहा ट्रक बिथरी चैनपुर पुलिस ने पकड़ लिया। इससे 800 पेटी शराब बरामद हुई। हरियाणा के ही दो शराब तस्करों को पकड़ा गया है। ट्रक के भी चोरी का होने का संदेह है। उस पर लिखा नंबर जांच में फर्जी निकला है। उन्होंने बताया कि हरियाणा से ले जाकर वे बिहार और सिलीगुड़ी में शराब को दोगुने से ज्यादा दाम में बेचते हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एएसपी अभिषेक वर्मा ने खुलासा किया कि सोमवार सुबह बिथरी चैनपुर पुलिस को सूचना मिली कि हरियाणा की शराब लदा ट्रक रामपुर की तरफ से आ रहा है। पुलिस ने नवदिया चौराहे पर घेराबंदी कर ट्रक रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर बैरियर तोड़ ट्रक लेकर भागने लगा। पुलिस ने जीरो प्वाइंट पर लगी पिकेट को सूचना दी। पुलिस ने एक खाली ट्रक लगाकर रास्ता बंद कर शराब लदे ट्रक को रोक लिया। ड्राइवर और उसके साथी ने भागने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ट्रक में पशु आहार के कट्टों के नीचे दबी हरियाणा मार्का की 800 पेटी शराब मिली। पेटियों में शराब के क्वार्टर भरे हुए थे। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए दोनों लोग सोनीपत के रहने वाले अमित और सुमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें