घरेलू कलह के चलते सब्जी विक्रेता ने फंदा लगाकर लटक गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
मामला थाना क्षेत्र के छोटी बाजार के सामने स्थित गली का है। गली में रहने वाला 19 वर्षीय युवक छोटी बाजार में सब्जी बेचता था। बुधवार सुबह घर में झगड़े के बाद उसने पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिवार वाले निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया तो परिजन ने गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर सीबीगंज बच्चू सिंह यादव ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। संवाद