फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारा 144 लगी है, पुलिस के खिलाफ नहीं दे सकते धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर में सपा नेता के घर बीस लाख की डकैती का बीस दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। विरोध जताने को सपा नेता ने एसडीएम को पत्र देकर 24 दिसंबर से धरना देने की अनुमति मांगी थी। मगर निषेधाज्ञा का हवाला देकर अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन

फरीदपुर में मोहल्ला मिर्धान की नई बस्ती निवासी सपा नेता शराफत अली के घर 26 नवंबर को डकैती पड़ी थी। बदमाश करीब बीस लाख रुपये का सामान लूट ले गए थे। मगर पुलिस अब तक इसका खुलासा नहीं कर सकी है। शराफत ने बताया कि उन्होंने एसडीएम फरीदपुर से 24 दिसंबर से बेमियादी धरना देने की अनुमति मांगी थी। मगर उन्होंने प्रदेश भर में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देकर इनकार कर दिया है। सपा नेता का कहना है कि न तो डकैती का खुलासा हो रहा है और न ही विरोध की अनुमति दी जा रही है। वह बृहस्पतिवार को उच्च अधिकारियों से मिलकर शिकायत करेंगे। अब उन्हें फरीदपुर पुलिस पर भरोसा नहीं है। पुलिस ने आज तक उन्हें केस की प्रगति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें