बरेली के डीडीपुरम में एक रेस्टोरेंट में जन्मदिन मनाने के बाद नाबालिग प्रेमी जोड़ा बीच सड़क अश्लीलता करने लगा। राह चलते लोगों ने नाराजगी जताई, लेकिन उन पर कोई असर नहीं देखकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उन्हें परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
रविवार शाम को मॉडल टाउन निवासी नाबालिग लड़का-लड़की डीडीपुरम स्थित रेस्टोरेंट में जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। बताया गया कि लड़की का जन्मदिन मनाने के बाद वे दोनों रेस्टोरेंट में अश्लीलता करने लगे। रेस्टोरेंट स्टाफ ने उन्हें बाहर निकाल दिया तो दोनों सड़क पर जाकर अश्लीलता करने लगे।
आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को उनकी हरकतें नागवार गुजरीं तो कुछ लोगों ने टोका, लेकिन उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इससे गुस्साए कुछ लोगों ने लड़के की पिटाई कर पुलिस बुलाकर दोनों को सौंप दिया। पुलिस ने उनके परिजन को सूचना दी तो दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। परिजनों ने लड़का-लड़की की हरकतों पर माफी मांगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।