फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून गो, लेखपाल, दरोगा, सिपाही समेत छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जमीन की पैमाइश के विवाद में महिला ने कोर्ट के आदेश पर थाना भोजीपुरा में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में प्रधानपति, कानून गो, लेखपाल, दरोगा, सिपाही और होमगार्ड को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

भोजीपुरा के गांव न्यौधना निवासी पुष्पा के मुताबिक उनके पति राजपाल समेत अन्य लोगों की शिकायत पर एसडीएम ने सात फरवरी को तूदाबंदी का आदेश दिया था। इसमें प्रधान को भी पक्षकार बनाया गया था। इससे नाराज होकर प्रधानपति जसवीर ने दरोगा बलराज सिंह, सिपाही आकाश, होमगार्ड शहजादे से सांठगांठ कर उनकी गैरमौजूदगी में कानूनगो और लेखपाल को लेकर खेत के पश्चिम से चकरोड निकाल दिया। प्रधानपति और पुलिस वालों ने उनके पति को जबरन बाइक पर बैठा लिया और मारपीट कर जमीन पर पटक दिया। वह घायल हो गए तो मौके पर पहुंचे सीओ ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मगर इस मामले में पुलिस ने उनकी मदद के बजाय जबरन सादा कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद पुष्पा ने कोर्ट में शिकायत की तो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें