बरेली। बेसहारा गोवंश को इच्छुक पशुपालकों को सुपुर्द किए जाने के लिए मुख्य मंत्री निराश्रित बेसहारा गौवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत नगर निगम की ओर से 14 परिवारों को नदौसी सीबीगंज स्थित कान्हा उपवन से गायों का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गायों के पालने के इच्छुक लोग कान्हा उपवन उपस्थित हुए। इस अवसर पर नगर निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव, डॉ. सुनैना, स्वास्थ्य विभाग के चीफ सैनेट्री इंस्पेक्टर अनील कुमार दुबे, कान्हा उपवन का प्रभार देख रहे राजकुमार समदर्शी एवं सभासद उपस्थित रहे। उपवन प्रभारी राजकुमार समदर्शी ने बताया कि ऐसे गौवंश पालकों को जिन्होंने गायों को गोद लिया है, को शासनादेश के अनुसार 900 रुपये प्रतिमाह दिया जाना सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे मुख्यमंत्री की योजना का लाभ उठाएं।