फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार रोकने पर नशे में धुत युवकों ने टोल स्टाफ को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। बुधवार रात पौने दो बजे नशे में धुत्त युवकों ने अपनी कार टोल दिए बगैर वीआईपी लेन से निकालने की कोशिश की ओर कार रोकने पर टोल कर्मियों की पिटाई कर दी। टोल कर्मियों भोजीपुरा पुलिस को तहरीर के सीसीटीवी फुटेज भी दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा के मैनेजर अमित चौहान ने बताया कि बुधवार रात पौने दो बजे एक कार में सवार पांच लोगों ने कार को वीआईपी लेन में खड़ा कर दिया। टोल कर्मी सोमपाल ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उस पर कार चढ़ाने की कोशिश की। इससे वह घायल हो गया। दूसरे कर्मचारी आए तो उनके साथ मारपीट कर बगैर टोल दिए कार लेकर फरार हो गए। अमित चौहान ने घटना की तहरीर थाने में दे दी। इंस्पेक्टर भोजीपुरा मनोज त्यागी ने बताया कि घटना की जांच सीओ कर रहे हैं। जांच के वाद अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें