बिथरी चैनपुर। पुलिस ने कई अपराधों में वांछित 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 15 रुपये के हजार का इनामी बदमाश इरफान निवासी पदारथपुर को परसोना नहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, इरफान पर बिथरी और फतेहगंज पूर्वी में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरी ओर पुलिस ने आलमपुर गांव के भूरे शाह और फिरासत को पांच किलो गांजा के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।