बरेली। फतेहगढ़ और गोरखपुर केंद्रीय कारागार से दो बंदियों को बरेली सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया है। इस संबंध में दोनों जिलों के कारागार अधीक्षकों ने पत्र भेजकर बरेली सेंट्रल जेल के अधीक्षक को सूचित किया। दोनों बंदी सजायाफ्ता और हिस्ट्रीशीटर बताए जाते हैं।
गोरखपुर जिला जेल में बंद हृदय नरायण राय निवासी टेंगरी थाना बांसगांव को शासन के आदेश पर बरेली जिला जेल शिफ्ट किया गया। उसे हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई जा चुकी है। इसके अलावा दो अन्य मामलों मेें वह नामजद है। फतेहगढ़ जिला जेल से राहुल शर्मा को भी बरेली जेल ले आया गया है। ये दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं और इनके मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए इन्हें बरेली सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया है। ब्यूरो