बरेली। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर स्कूल-कॉलेजों में जहां तरह-तरह के आयोजन हुए, वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें भुला दिया। कैंपस में लगी पंडित नेहरू की प्रतिमा पर सन्नाटा छाया रहा। दोपहर में सछास पदाधिकारी यहां पहुंचे। सबने मिलकर पंडित नेहरू की प्रतिमा की धुलाई की और चारों ओर साफ-सफाई के बाद माल्यार्पण किया। इस दौरान शिवप्रताप यादव, गजेंद्र पटेल, अमित पटेल, अभिजीत, शुभम पाठक आदि मौजूद रहे। ब्यूरो