बरेली। ऑवला के चाचा नेहरू बाल मन्दिर इण्टर कॉलेज के प्रबंधक पंकज शर्मा ने एसपी देहात डॉ. संसार सिंह से मुलाकात कर तीन माह पूर्व गबन में निलंबित आरोपी प्रधानाचार्य के गिरफ्तारी की मांग की।
एसएसपी को प्रार्थनाप्तर देकर प्रबंधक पंकज शर्मा ने बताया कि पांच अगस्त 2019 को प्रधानाचार्य उमाशंकर शर्मा पर कई गबन समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्हाेंने उसे विद्यालय से निलंबित किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट की शरण में चला गया। यहां भी उसकी जमानत खारिज कर दी गई, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। एसपी देहात ने मामले में एसचओ को जल्द गिरफ्तारी करने के आदेश दिए।