फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रित आबादी वाले इलाकों में बरती जाए खास चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अयोध्या मामले में कोर्ट का फैसला आने को लेकर पुलिस-प्रशासन के साथ खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभिन्न संगठनों की आड़ में खुराफाती तत्व कहीं माहौल खराब न कर दें, इसलिए उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम नितीश कुमार ने पीस कमेटी की बैठक लेकर दोनों समुदायों के लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। शांति व्यवस्था बनाने रखने के लिए के लिए कुछ बिंदुओं पर निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीएम ने अफसरों को सचेत किया है कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में खास चौकसी रखते हुए फोर्स की तैनाती की जाए। फैसले को लेकर जुलूस किसी भी दशा में न निकलने दिए जाएं। आतिशबाजी पर भी रोक रहेगी। सोशल मीडिया पर कोई ऐसा संदेश न जारी हो, जिससे किसी समुदाय की भावनाएं आहत हों, इस पर भी खास निगरानी रखने की जरूरत है। इसकी भी समीक्षा की गई कि शांति व्यवस्था को अगर खतरा पैदा होता है तो स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस-प्रशासन के पास क्या व्यवस्थाएं रहेंगी। डीएम ने बताया कि फैसला कुछ भी हो लेकिन दोनों ही समुदाय के लोगों को आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए कहा गया है।

चाय की दुकानों पर भी न लगने पाए मजमा
अफसरों ने यह आशंका जाहिर की है कि चाय की दुकानों पर लोगों के इकट्ठा होने पर वहां बहस के दौरान विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में चाय की दुकानों पर निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित हो कि वहां ज्यादा मजमा न लगने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें