फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने युवक पर तलवार से किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। लूट के इरादे से घर में घुसे दो बदमाशों ने युवक पर तलवार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भोजीपुरा के गांव पचदियौरा दोहरिया के शरीफ अहमद के घर में मंगलवार तड़के चार बजे दो बदमाश घुस आए। आहट होने पर शरीफ ने बदमाशों को टोका तो एक बदमाश ने शरीफ पर तमंचे से फायर किया, लेकिन कारतूस मिस हो गया, तभी दूसरे बदमाश ने तलवार से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। शोर-शराबा होने पर दोनों बदमाश भाग गए। शरीफ और उसके परिवार वालों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। घर में घुसने वाले बदमाशों को पहले कभी देखा भी नहीं है। दोनों बदमाश चोरी या लूट के इरादे से घुसे होंगे। भोजीपुरा पुलिस ने मामले में दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज त्यागी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। हमले की वजह साफ नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें