बरेली। बरेली कॉलेज में मंगलवार को विभाग में हुई पार्टी को लेकर बीबीए-बीसीए के छात्रों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष लाइब्रेरी के पास इकट्ठे हो गए और विवाद होने लगा। मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने सभी को गेट के बाहर खदेड़ दिया।
विभाग में हुई पार्टी को लेकर बरेली कॉलेज के बीबीए-बीसीए के छात्रों में कहासुनी हो गई थी। इसी विवाद के चलते मंगलवार दोपहर बीबीए-बीसीए के छात्र आमने-सामने आ गए। बताया जाता है कि बीबीए के छात्र लाइब्रेरी के पास पहुंचे तो बीसीए के कई छात्र भी इकट्ठे होकर वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के डॉ. रविंद्र यादव, डॉ. रमेश त्रिपाठी आदि मौके पर पहुंचे। डांट फटकारकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने छात्रों को वहां से खदेड़ दिया। ब्यूरो