फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण को लेकर पथराव मामले में क्रॉस रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोर्ट के स्टे ऑर्डर के बावजूद कराए गए अवैध निर्माण का वीडियो बनाने को लेकर दो गुटों में हुए पथराव के मामले में इज्जतनगर पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक पक्ष की तरफ से एससी-एसटी की रिपोर्ट तो दूसरे की तरफ से मामले में एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र के मठ लक्ष्मीपुर स्थित एक अमरूद के बाग पर मालिकाना हक को लेकर दो पड़ोसी परिवारों में पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। इसके चलते सिविल कोर्ट ने जमीन पर स्टे ऑर्डर भी दिया था। इसके बावजूद दूसरे पक्ष ने निर्माण कराया तो ठाकुर दास ने उसकी वीडियो क्लिप बना ली। आरोप है कि इस पर सूरज, रजत, लक्ष्मी, पोशाकी और शंकर ने उन पर पथराव किया। धारदार हथियार से भी हमला किया। वहीं दूसरे पक्ष से भी उनके घर में घुसकर हमले की शिकायत की गई थी। दोनों की शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें