फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन से छात्र लापता, पुलिस कर रही टालमटोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दस दिन से लापता छात्र की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने महानगर के दो भाइयों से पूछताछ के बाद एक कबाड़ी से उसकी बाइक तो बरामद कर ली लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस की तफतीश से असंतुष्ट छात्र के परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस उन्हें गुमराह कर रही है। जिन भाइयों की निशानदेही पर बाइक मिली, उनके खिलाफ तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र की गंगानगर कालोनी निवासी 11वीं का छात्र विपुल बाजपेयी 28 सितंबर से लापता है। उसका फोन भी उसी दिन शाम पांच बजे के बाद बंद हो गया था। परिजनों ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को विपुल की कॉल डिटेल में महानगर के दो भाइयों के नंबर मिले थे जिनसे पूछताछ के दौरान पता चला कि उन्हें विपुल की बाइक एक व्यक्ति को उधार के बदले दे दी थी। फिर उस व्यक्ति ने बाइक एक कबाड़ी को बेची थी। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है। दोनों भाई विश्वविद्यालय में तैनात एक प्रोफेसर के बेटे बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें