फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए की छात्रा से घर में घुसकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र की निवासी बीए की छात्रा को दो साल से परेशान कर रहे आरोपी ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। इससे पहले वह उसके साथ रास्ते में छेड़छाड़ करता था और उसके दो मोबाइल चोरी करके ले जा चुका है। स्थानीय पुलिस के न सुनने पर छात्रा ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत की। एसपी ट्रैफिक ने भोजीपुरा इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। छात्रा के मुताबिक वह अनुसूचित जाति से जुड़ी है। उसकी मां का निधन हो चुका है। वह बीए की पढ़ाई कर रही है। दो साल पहले एक युवक ने उसे कॉल की। परिचय के बाद से वह उसे परेशान करने लगा और उसके घर के चक्कर काटने लगा। पड़ोसी गांव का युवक कई बार उसके घर से मोबाइल व अन्य चीजें चोरी करके ले जा चुका है। 22 सितंबर को इस युवक ने उसके घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया और धमकी देकर फरार हो गया। थाना पुलिस उसे तभी से टहला रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


सूदखोर से परेशान नगर निगम कर्मचारी ने दी आत्महत्या की चेतावनी
बरेली। बारादरी क्षेत्र के संजय नगर निवासी नगर निगम कर्मचारी संतोष कुमार ने एसएसपी कार्यालय में शिकायतें सुन रहे एसपी ट्रैफिक को पत्र देकर आत्महत्या की चेतावनी दी है। बताया है कि जरूरत पर एक सूदखोर से 65 हजार रुपये कर्ज लिया था। उसे काफी रकम दे चुका है पर करीब एक लाख 40 हजार रुपया और बकाया और दिखा दिया है। इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। एसपी ट्रैफिक ने इस मामले में इंस्पेक्टर बारादरी को जांच के बाद कार्रवाई करने को कहा है। कहा है कि वाकई में सूदखोरी का मामला है तो आरोपी पर रिपोर्ट लिखी जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें