फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति विवाद में शिकायत- मेरी ननद पाकिस्तानी है

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी क्षेत्र की एक महिला ने अपनी ननद को पाकिस्तानी बताकर उससे खतरा जताते हए अफसरों से कार्रवाई की मांग की है। संपत्ति विवाद में हुई अजीबोगरीब शिकायत पर एलआईयू ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बारादरी की महिला का उसकी ननद से संपत्ति और रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा है। महिला के मुताबिक उसकी सास के नाम वाले मकान के आधे हिस्से में ननद ने कब्जा जमा रखा है। वह मकान खाली नहीं कर रही। जरूरत पर उनसे एक लाख रुपये उधार ले लिए थे, वो भी नहीं लौटा रही। आरोप है कि ननद धमकाती है कि अगर मकान खाली कराया या रुपये मांगे तो उसके पति को छेड़छाड़ में फंसा देंगे। 21 सितंबर की रात ननद ने दो लोगों को बुलाकर उनसे मारपीट कराई। महिला का आरोप है कि ननद पाकिस्तान चली गई थी। वहीं उसने शादी भी कर ली। अब कुछ समय पहले लौटकर आई है। पाकिस्तानी पति की पहचान छुपाकर ननद ने दूसरे शख्स को पति के तौर पर दिखा रखा है, ताकि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। मामला एलआईयू सीओ को भेजा गया है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें