बरेली। जीआईसी में बृहस्पतिवार को हुई सीनियर और सब जूनियर वर्ग की जनपदीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में सिर्फ तीन टीमों ने ही प्रतिभाग किया, बाकी आई ही नहीं। लिहाजा सीनियर बालक वर्ग में सीबीगंज को हराकर जीआईसी चैंपियन बन गया। वहीं सब जूनियर-बालिका वर्ग में एक-एक टीम होने के चलते मौजूद खिलाड़ियों से ही मंडल की टीम बना दी गई।
जीआईसी में हुई प्रतियोगिता में मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज भी आयोजक था। सीनियर बालक वर्ग में सिर्फ जीआईसी और सीबीगंज इंटर कॉलेज की टीमें ही मौजूद थीं। जिसमें जीआईसी की टीम 30-3 के स्कोर से एक तरफा जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार जिला चैंपियन बन गई। बालिका वर्ग में सिर्फ मेथोडिस्ट की टीम उपस्थित रही। सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग में एक-एक टीम ही होने के कारण मौजूद खिलाड़ियों से ही मंडलीय टीम का चयन कर लिया गया है। जीआईसी में ही होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता के लिए आरिफ शाह, गौरव, अभिषेक, गुलफाम, अफसर अली, विशाल मौर्य, प्रत्यक्ष कुमार, मोहम्मद रेहान, राहुल, इकराम, नितेश कुमार, ऋषभ व विशाल सिंह का टीम में चयन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जीआईसी के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा, मेथोडिस्ट इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुनीला मैसी ने किया। प्रतियोगिता में क्रीड़ा प्रभारी नईम अहमद, सुनीता थॉमसन, दिनेश राठौर अन्य उपस्थित रहे।