फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा जी सस्पेंड हुए तो प्रधान जी पहुंचे एसी के सात हजार, मांगने, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भमोरा के नवदिया गांव के प्रधान ने थाने के एक निलंबित दरोगा पर मारपीट का आरोप लगाकर एसएसपी के यहां शिकायत की है। आरोप है कि पंद्रह दिन पहले चौकी प्रभारी ने एसी लगवाने के लिए उनसे सात हजार रुपये लिए थे। उन्होंने रुपये वापस मांगे तो मुश्किल से पांच हजार रुपये वापस किए। बाकी रुपये मांगने पर उनकी पिटाई कर मोबाइल भी छीन लिया। अफसरों ने शिकायत संज्ञान में न होने की बात कही है।
विज्ञापन

भमोरा थाने के निलंबित दरोगा गुरुवार शाम अपना सामान लेने पहुंचे थे। यहीं पर पड़ोसी गांव के एक प्रधान अपने साथी कोटेदार को लेकर पहुंच गए। प्रधान के मुताबिक पंद्रह दिन पहले दरोगा ने एसी लगवाने के नाम पर उनसे सात हजार रुपये उधार लिए थे। अब वे अपने रुपये लेने आए तो झगड़ा करने लगे। प्रधान ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दरोगा का मोबाइल बंद होने की वजह से उनका पक्ष पता नहीं चल सका तो थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि इस तरह की जानकारी उन्हें नहीं है। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह का कहना था कि अगर दरोगा ने वाकई रुपये लिए हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। प्रधान को भी बिना किसी वजह रुपये नहीं देने चाहिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें