फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की सिक्योरिटी राशि लेकर भागी कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नौकरी देने के नाम पर कई लोगों से जमा कराई लाखों की सिक्योरिटी राशी लेकर एक फर्जी कंपनी भाग निकली। कंपनी ने पिछले कुछ महीनों से कर्मचारियों का वेतन भी नहीं दिया था। कोर्ट के आदेश पर कंपनी के मैनेजर व अन्य के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हाफिजगंज के गांव दोहरिया जागीर निवासी विकास बाबू ने करीब पिछले साल अगस्त में इज्जतनगर क्षेत्र में सौ फिटा रोड स्थित एक कंपनी में नौकरी के लिए बात की थी। बताया कि कंपनी के डायरेक्टर वेद प्रकाश, सहायक डायरेक्टर रमेश चंद्र, नीलम और रमेश चंद्र ने एक राय होकर उन्हें 20 हजार रुपये प्रतिमाह पर नौकरी पर रखा था। साथ ही उन्हें 4,65,000 रुपये सिक्योरिटी राशी भी जमा कराई थी। कई अन्य लोग भी इसी तरह लाखों सिक्योरिटी राशी देकर नौकरी पर लगे थे। आरोपी है कि कंपनी ने मार्च से उन्हें वेतन देना बंद कर दिया। उन्होंने नौकरी छोड़ने की बात कहते हुए रुपये वापस मांगे। जिसके लिए डायरेक्टर ने उन्हें एक चैक दिया जोकि फर्जी निकला। आरोप है कि कंपनी ने धोखाधड़ी कर उनसे लाखों रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें