फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के दरवाजे पर बैठी चार बच्चों की मां, शादी का बनाया दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जोगी नवादा निवासी एक युवक के घर के दरवाजे पर पहुंची चार बच्चों की मां ने हंगामा किया। महिला का कहना था कि वह काफी समय से उसके संपर्क में है और युवक शादी नहीं कर रहा है। युवक की मां ने अधिकारियों से शिकायत करके महिला पर अपने पति से मिलकर उसके बेटे को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। कहा कि उसके बेटे का पीछा छुड़ाया जाए।
विज्ञापन

एसएसपी दफ्तर आई वृद्धा ने आरोप लगाया कि बजरंग ढाबा के पास किराये पर रहने वाली एक महिला उनके बेटे के पीछे पड़ी है। बेटा पहले अंडे बेचने का काम करता था, तभी महिला से संपर्क हो गया। अब महिला बेटे से शादी करके उसी के घर में रहना चाहती है। उससे परेशान होकर बेटा दूसरे शहर में भाग गया है। महिला का पति पहले अपनी पत्नी के ही खिलाफ था, अब वह भी उसका साथ दे रहा है। बेटे का पीछा छोड़ने के बदले पचास हजार रुपये की मांग करती है। वे लोग काफी गरीब हैं। शिकायत पर पुलिस भी कार्रवाई नहीं करती। शिकायतें सुन रहे सीओ ने एसओ बारादरी को दोनों पक्षों का समझौता कराने को लिख दिया। चौकी पुलिस पहुंचने से पहले महिला चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें