बरेली। आंवला थाने के गांव कंधरपुर मजरा तिगराखानपुर का अमित सिंह पुत्र झांझन सिंह इंजीनियरिंग का छात्र है। 17 सितंबर को वह यूनिवर्सिटी फीस जमा करने के लिए घर से एटीएम कार्ड लेकर निकला था। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी कैंपस में स्थित एटीएम में रुपये नहीं निकले। वह नकटिया स्थित इंडियन बैंक के एटीएम गया। यहां काफी भीड़ थी। एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश की। इसी बीच किसी शातिर ने उसका पासवर्ड जानने के साथ एटीएम कार्ड बदल लिया। उसके हाथ में रामसरन नाम के व्यक्ति का एटीएम कार्ड दे दिया। एटीएम कार्ड लेकर वह एसबीआई रामनगर गया। वहां जानकारी की तो पता लगा कि उसके एटीएम से 18 और 19 सितंबर को दो बार में 27,500 रुपये निकाल लिए गए। छात्र ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।