बरेली। हिजड़ों को अपने पेशे में घुसे घुसपैठियों से बड़ी दिक्कत है। बुधवार को हिजड़ों की एक टोली ने एसएसपी से शिकायत की कि कई युवक हिजड़ों का भेष बनाकर ट्रेनों व सार्वजनिक स्थलों में बधाई मांगते हैं। अक्सर बिना टिकट या झगड़े के बाद ये पकड़े जाते हैं और पता चलता है कि ये पुरुष हैं। इससे उनके समाज की बदनामी हो रही है। लोग उन्हें पहले सम्मान की नजर से देखते थे पर अब उन्हें सड़क पर नजरें चुराकर निकलना पड़ रहा है। असली हिजड़ों ने अपनी कई समस्याएं गिनाईं तो एसएसपी ने एसपी सिटी को जांच सौंप दी।
रजनी, तान्या, रागिनी और बबली आदि हाल ही में ट्रेनों में चेकिंग के दौरान हिजड़ा समझकर जिन लोगों को पकड़ा गया वे मेडिकल परीक्षण में पुरुष निकले। ऐसे ही कई लोग उनके समाज की छवि खराब कर रहे हैं। ये ट्रेनों, बसों और सार्वजनिक स्थानों पर बधाई मांगने पहुंच जाते हैं। जबकि वे लोग केवल अपने सीमित इलाकों में बधाई मांगते हैं। ऐसे फर्जी हिजड़े कई बार उनके इलाके में जाकर उनके जिजमानों को भी परेशान करते हैं। एसएसपी से मांग की कि कई बार बहरुपिये अपना प्राइवेट पार्ट कटवाकर उन लोगों पर जबरन हिजड़ा बनाने का आरोप लगा देते हैं। पुलिस तुरंत रिपोर्ट लिखकर उन पर कार्रवाई कर देती है, ऐसे मामलों में पहले सही से आरोप की जांच कर ली जाए।